जालौन-उरई। एलएल कान्वेंट विद्यालय में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द दद्दा की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करायीं। छात्र छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमता का परिचय दिया। ताईक्वांडो कोच रितेश और स्कैटिंग एण्ड डांस कोच अभिषेक राज के गाइडेंस में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के बीच डोज बाॅल, कक्षा 6, 7 के विद्यार्थियों से थ्रो बाॅल और कक्षा 8 से 10 तक कक्षा के विद्यार्थियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता करायी। एनसीसी कैडिट व अनुशासन प्रमुख अवधेश और प्रधानाचार्य जी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक गौरव गुप्ता ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और बताया कि खेलों के बिना किस तरह व्यक्तित्व विकास का प्रयास अधूरा सिद्ध होता है।
In recent years, eco-friendly living in India has evolved from a passing trend into a conscious lifestyle choice. People are paying closer attention to what they eat, the products they…
Mumbai: At Mahalakshmi Saras 2026, women entrepreneurs from across the state have brought the rich treasure of their region’s traditional food culture to Mumbai. The variety seen in vegetarian dishes…
As the modern landscape of professional and personal growth undergoes a seismic shift, the role of a life coach has evolved from a luxury to a necessity. Today, India stands…